कहलगांव और पीरपैंती के किसान हुए खुश, जानिए... कृषि विभाग ने क्या की घोषणा

कहलगांव में 4505 एवं पीरपैंती में 3986 हेक्टेयर में किसानों ने धान की फसल लगाई थी। पर सिंचाई के अभाव में फसल बुरी तरह बर्बाद हो गया। कृषि विभाग ने नुकसान को देखते हुए याेजना बनाई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:50 AM (IST)
कहलगांव और पीरपैंती के किसान हुए खुश, जानिए... कृषि विभाग ने क्या की घोषणा
कहलगांव और पीरपैंती के किसान हुए खुश, जानिए... कृषि विभाग ने क्या की घोषणा
भागलपुर (जेएनएन)। राज्य सरकार द्वारा कहलगांव एवं पीरपैंती प्रखंड को सूखा घोषित किए जाने से वहां के हजारों किसानों में खुशी की लहर है। दोनों प्रखंडों के सीमांत किसानों ने महाजनों से कर्ज लेकर कम वर्षा के बाद भी धान की खेती की थी। लेकिन मौसम की बेरूखी के कारण कम बारिश होने से खेतों में दरारें पड़ गई और फसल बुरी तरह प्रभावित हो गया। 

जिला कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कहलगांव में 4505 एवं पीरपैंती में 3986 हेक्टेयर में किसानों ने धान की फसल लगाई थी। पर सिंचाई के अभाव में फसल बुरी तरह बर्बाद हो गया। अब सरकार द्वारा सुखाड़ घोषित किए जाने के बाद यहां के किसानों को वर्षा आधारित फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रुपये प्रति हेक्टेयर एवं सुनिश्चित सिंचाई आधारित फसल क्षेत्र के लिए 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से कृषि इनपुट अनुदान मिलेगा।

chat bot
आपका साथी