नागालैंड में बिहार के चार मजदूरों की मौत, दो जख्मी... रोजगार की तलाश में गए थे परदेस

नागालैंड में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हैं। बिहार में रोजगार न मिलता देख सभी मजदूर कटिहार से नागालैंड काम की तलाश पर गए थे लेकिन उनके साथ ये दुखद हादसा हो गया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 04:24 PM (IST)
नागालैंड में बिहार के चार मजदूरों की मौत, दो जख्मी... रोजगार की तलाश में गए थे परदेस
बिहार के चार मजदूरों की नागालैंड में मौत, परिवार में मातम...

संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार): नागालैंड के दीमापुर में हुए सड़क हादसे में कटिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना में दो अन्य मजदूर जख्मी हो गए। मृतक मजदूर जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रज्जीगंज गांव के रहने वाले थे। रोजी-रोजगार की तलाश में शुक्रवार को ही सभी नागालैंड पहुंचे थे। शनिवार को दीमापुर से वाहन से गंतव्य की ओर जाने के क्रम में सात माइल स्थान के समीप विपरीत दिशा से आ रही टैंकलोरी से टक्कर हो जाने के करण चार मजदूरों की मौत मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक मजदूरों के घर कोहराम मच गया। घटना में नागालैंड निवासी चालक की मौत हो गई। हादसे में रामपुर पंचायत अंतर्गत रजीगंज निवासी पंकज कुमार, शिवनंदन कुमार, संजय कुमार एवं रघुवंश कुमार की मौत हो गई। घटना में राजीव कुमार एवं अभिनंदन कुमार जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होते ही रज्जीगंज गांव में मातम पसर गया। मृतक के स्वजनों के कारूणिक चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। - रोजगार की तलाश में शुक्रवार को दीमापुर पहुंचे थे सभी मजदूर - शनिवार को मजदूरों को ले जा रहे वाहल की टैंकलोरी से हुई टक्कर में दर्दनाक मौत - हादसे में पांच की हुई मौत, एक नागालैंड निवासी वाहन चालक भी शामिल

कोढ़ा विधायक कविता पासवान रज्जीगंज गांव पहुंचकर मृत मजदूरों के स्वजनों को ढ़ांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर रोजगार की तलाश में नागालैंड गए थे। शुक्रवार को दीमापुर पहुंचने के बाद शनिवार की सुबह वाहन से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में दीमापुर शहर के समीप ही वाहन की टक्कर टैंकलोरी से होने के कारण जिले के चार मजदूर सहित पांच की मौत हो गई। मृतक में एक नागालैंड निवासी वाहन चालक बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी