भागलपुर में खाद की किल्‍लत से किसान परेशान, सुल्‍तानगंज में महिला किसानों ने जताया विरोध

भागलपुर में खाद की किल्‍लत से किसान परेशान हैं। सुल्‍तानगंज में महिला किसानों ने इसको लेकर विरोध किया है। किसानों का कहना है कि वे लोग खाद के लिए कई दिनों से परेशान हैं। हर दिन दुकान से वे लोग...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 04:01 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 04:01 PM (IST)
भागलपुर में खाद की किल्‍लत से किसान परेशान, सुल्‍तानगंज में महिला किसानों ने जताया विरोध
भागलपुर में खाद की किल्‍लत से किसान परेशान हैं।

संवाद सूत्र, सुल्तानगंज। प्रखंड समेत जिले भर में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। हर दिन कहीं न कहीं सड़क जाम और हो हंगामा हो रहा। बावजूद किसानों की परेशानी कम होता नजर नहीं आ रहा है। सुल्तानगंज में महिला किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में महिला किसानों ने यूरिया के लिए प्रखंड मुख्यालय पर जमकर हंगामा की। इन महिला किसानों का कहना था कि खाद के लिए बिस्कोमान सहित आसपास के खाद दुकानों का चक्कर लगा कर थक हार गई।

मंगलवार को भी पहुंचने पर उन्हें निराशा हाथ लगी। यहां बताया गया कि यूरिया खाद का रैक तो आ गया है। लेकिन मशीन पर स्टालमेंट कार्य होने के बाद ही यूरिया का वितरण किया जाएगा। उसके बाद महिला किसान प्रखंड मुख्यालय आ पहुंचीं। उसके बाद बीडीओ मनोज मुर्मू से मिलीं। बीडीओ ने बताया कि इसके लिए उन्हें किसान भवन या फिर बिस्कोमान जाकर शिकायत करनी होगी। उसके बाद महिला किसानों का गुस्सा और फूट पड़ा।

महिला किसान प्रखंड मुख्यालय से बाहर निकल कर अपने हक के लिए प्रदर्शन करने लगीं। महिला किसानों ने बताया कि लगातार कई दिनों से वह लोग यूरिया खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें खाद नहीं मिली है। ऐसे में फसल को नुकसान तो होगा ही साथ ही साथ आने जाने में भी परेशानी होती । ये महिला किसान गंगापुर, मीरहट्टी,नवादा,तिलकपुर महेशी,पेन,अकबरनगर आदि पंचायतों से पहुंची थी। महिला किसान फूलन देवी ने बताया कि लगातार प्रखंड मुख्यालय और कृषि भवन का चक्कर काट काट कर अब थक गई हूं।

वही मीरा देवी ने बताया कि उनके पति और बच्चे बाहर रहते हैं लिहाजा खेती-बाड़ी पर उन्हीं का ध्यान रहता है लेकिन यूरिया नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है । इसके अलावा ङ्क्षरकू देवी ,सुशीला देवी,आशा देवी रंजना देवी आदि ने भी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

कहते हैं प्रबंधक

बिस्कोमान प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि यूरिया का एक रैक मंगलवार को आ गया है, और मशीन पर इंस्टालमेंट किया जा रहा है। वहीं बुधवार को दूसरा रैक भी आ जाएगा। उसके बाद प्रखंड क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो जाएगी।

दो सेंटर पर आज बंटेगी खाद

यूरिया की किल्लत झेल रहे किसानों के लिए प्रखंड क्षेत्र के पवन कृषि सेंटर पैन और आरुषि कृषि सेंटर से राहत भरी खबर है। यहां बुधवार को यूरिया का वितरण किया जाएगा। प्रबंधक ने बताया कि एक आधार पर एक यूरिया दिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी