जिले के विभिन्‍न प्रखंडों में नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त की प्रति जलाकर जताया विरोध

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सहित अन्‍य शिक्षक संगठनों ने सरकारी सेवा शर्त के विरोध में आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह नियम शिक्षकों के खिलाफ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 03:54 PM (IST)
जिले के विभिन्‍न प्रखंडों में नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त की प्रति जलाकर जताया विरोध
जिले के विभिन्‍न प्रखंडों में नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त की प्रति जलाकर जताया विरोध

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर जिले के विभिन्‍न प्रखंडों में नियोजित शिक्षकों ने सेवा शर्त के विरोध में प्रदर्शन किया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ सहित अन्‍य शिक्षकों के संगठन ने सरकार की इस नीति की आलोचना की। विरोध में इसकी प्रतियां जलाई गई। 

शाहकुंड प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में नियोजित शिक्षकों ने सरकार द्वारा जारी सेवा शर्त की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई शाहकुंड के महासचिव दिलीप कुमार द्वारा किया गया। शिक्षकों ने कहा कि उक्त सेवा शर्त नियोजित शिक्षकों के लिए एक छलावा है। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विभाष चंद्र पासवान के नेतृत्व में भी सेवा शर्त की प्रति जलाई गई। संघ के अध्यक्ष विभाष चंद्र पासवान ने कहा कि इसमें सुधार किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर शिक्षक अमरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, अमरेश कुमार, महेश मंडल, अमोद कुमार यादव, सत्यजीत यादव, सफदर अली, रज्जाक, धनंजय कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

नारायणपुर बीआरसी परिसर में शिक्षक संघर्ष समन्वय  समिति के द्वारा  नई नियमावली, सेवाशर्त की प्रति जलाकर बिहार सरकार के विरुद्ध सभी शिक्षकों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। रोषपूर्ण प्रदर्शन में शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल से अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

गोराडीह में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई के बैनर तले प्रखंड संसाधन केंद्र के सामने नई सेवा शर्त की प्रति जलाई गई। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव वीर शिवाजी ने किया।

कहलगांव के बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से सेवाशर्त नियमावली की प्रति जलाकर रोष प्रकट किया गया। इसका नेतृत्व संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने किया। मौके पर धनंजय कुमार, अल्ताफ हुसैन, महेन्द्र कुमार, नंदलाल दास, संजीव कुमार, चन्द्रप्रकाश, राकेश पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी