सिल्क सिटी में बिजली आपूर्ति बदहाल, हर दिन गुल हो रही बत्ती, लोग परेशान

मंगलवार को भी शहर में तकरीबन तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 33 केवी लाइन में खराबी आने से दोपहर एक बजे मायागंज उपकेंद्र का ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 04:54 PM (IST)
सिल्क सिटी में बिजली आपूर्ति बदहाल, हर दिन गुल हो रही बत्ती, लोग परेशान
भागलपुर शहर में चरमराई बिजली की आपूर्ति

भागलपुर, जेएनएन। लाख प्रयास के बाद भी बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। हर दिन तीन से चार घंटे तक किसी न किसी इलाके की बत्ती गुल हो जाती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली अधिकारी नियमित आपूर्ति की बात पिछले कई महीने से कह रहे हैं।

मंगलवार को भी शहर में तकरीबन तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 33 केवी लाइन में खराबी आने से दोपहर एक बजे मायागंज उपकेंद्र का ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गड़बड़ी ठीक करने पर दोपहर तीन बजे के बाद फीडरों को चालू कर आपूर्ति बहाल की गई।

चालू होने के 40 मिनट के बाद ही फिर ठप हो गई आपूर्ति

आपूर्ति चालू होने के 40 मिनट बाद मायागंज उपकेंद्र के अस्पताल फीडर में तकनीकी खराबी आने से एक बार फिर आपूर्ति बाधित हो गई। गड़बड़ी ठीक कर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल की गई। बिजली आपूर्ति की यही स्थिति सिविल सर्जन उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की भी रही। 11 केवी लाइन में खराबी और ट्रिपिंग की वजह से दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं अर्थ फाल्ट के कारण जेल और जीरोमाइल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 45 मिनट आपूर्ति बाधित रही।

11 व 33 केवी लाइन में खराबी आने से बाधित हुई आपूर्ति

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह ने कहा कि बरसात में फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। मंगलवार को 11 व 33 केवी लाइन में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई। इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया गया।

लोगों में गहराता जा रहा आक्रोश

हर दिन बिजली कटौती से शहर के लोग परेशान हैं। अब लोगों के अंदर आक्रोश गहराता जा रहा है। शिकायत के बाद हालांकि तुरंत तार जोडऩे या फॉल्ट ठीक करने का आश्वासन दिया जाता है। पर अब तक निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति शहर में शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण इलाकों में भी कमोबेश यही स्थिति है। वहां भी लोग बिजली कटौती से परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी