जिले के 11 प्रखंडों में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

जिला शिक्षा कार्यालय ने एक साथ 11 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) का तबादला किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सभी को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने कहा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 06:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 06:57 PM (IST)
जिले के 11 प्रखंडों में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
जिले के 11 प्रखंडों में नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

भागलपुर। जिला शिक्षा कार्यालय ने एक साथ 11 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) का तबादला किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सभी को दो दिनों के अंदर पदभार ग्रहण करने कहा गया है। शाहकुंड की बीईओ श्यामकली कुमारी को नगर निगम पूर्व और नगर निगम पश्चिम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संगीता कुमारी को सबौर, बालदेव ठाकुर पीरपैंती, अजेयश्वर कुमार पांडेय सन्हौला, गुप्त नारायण सिंह रंगरा चौक, नीतीश्वर पांडेय खरीक, नवनाथ मिश्र गोराडीह, बालेश्वर कुमार चौधरी कहलगाव, अब्दुल खालिक अंसारी नवगछिया और विजय कुमार झा को गोपालपुर प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी