लॉकडाउन में फंसा व्यवसायी परिवार, चोरों ने घर में लगाई सेंध

लॉकडाउन के चलते शहर के लोग जहां-तहां फंस गए हैं। इनके घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। जानिए शहर के इशाकचक में क्या हुआ..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 08:28 PM (IST)
लॉकडाउन में फंसा व्यवसायी परिवार, चोरों ने घर में लगाई सेंध
लॉकडाउन में फंसा व्यवसायी परिवार, चोरों ने घर में लगाई सेंध

भागलपुर। लॉकडाउन के चलते शहर के लोग जहां-तहां फंस गए हैं। इनके घरों में ताले लटके हुए हैं। चोरों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। इशाकचक इलाके के श्यामल दास लेन में अदरक और लहसून व्यवसायी बैजू साह के मकान में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगा दी।

व्यवसायी पत्नी दीप माला देवी के साथ अपने ससुराल बिहारशरीफ गए हुए थे। लॉकडाउन की घोषणा बाद वहीं रह गए। चोरी की सूचना मिलने पर मंगलवार को वे परिवार सहित घर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध इशाकचक थाने में केस दर्ज कराया है।

दीप माला देवी ने बताया कि उन्हें अपने इलाज के लिए पटना जाना था। इस कारण पति के साथ 16 मार्च को बिहारशरीफ चली गई थीं। इसी बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई। वे लोग परिवार के साथ वहीं फंस गए। मंगलवार की सुबह उनके पति के बड़े भाई ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर सभी कमरे में सामान अस्त-व्यस्त थे। अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहने और करीब 70 हजार नकद चोरों ने उड़ा लिया। चोरी की जानकारी होने पर इशाकचक पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। लॉकडाउन हो जाने के कारण पुलिस को दिन रात ड्यूटी करनी पड़ रही है। इस वजह से रात्रि गश्ती में पुलिसकर्मी ढिलाई बरत रहे हैं। जिसका फायदा चोरों को मिल रहा है। अभी दिन रात लॉकडाउन की वजह से सड़कें सूनी रहती है। गलियों के बाहर भी लोगों को बाहर निकलने की मनाही होती है।

chat bot
आपका साथी