चंपानगर की घटना भगवा वालों का सुनियोजित षडयंत्र : जयप्रकाश

देश को भगवाकरण करने की सुनियोजित साजिश चल रही है। अमन-चैन को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 06:04 PM (IST)
चंपानगर की घटना भगवा वालों का सुनियोजित षडयंत्र : जयप्रकाश
चंपानगर की घटना भगवा वालों का सुनियोजित षडयंत्र : जयप्रकाश

भागलपुर। चंपानगर की घटना भगवा वालों का सुनियोजित षडयंत्र था। संघ प्रमुख के बिहार आने के साथ ही उपद्रव का कार्यक्रम तय हो गया था। देश को भगवाकरण करने की सुनियोजित साजिश चल रही है। अमन-चैन को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास चल रहा है। यह कहना है बांका के राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का। सोमवार को सांसद ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि भागलपुर सहित कई जिला में भगवा वालों ने अमन-चैन बिगाड़ने का प्रयास किया था। लेकिन राजद के कार्यकर्ताओं ने भगवा वालों के प्रयास को विफल कर दिया।

उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले में छोटी मछलियों पर ही हाथ डाला जा रहा है। सीबीआइ सरकार के दबाव में मगरमच्छ को नहीं पकड़ रही है। इस घोटाले में बड़े लोग शामिल हैं। सीबीआइ सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल साबित हुआ है। शराब की होम डिलेवरी हो रही है। शराब पीने वालों को आसानी से शराब मिल रही है। गरीबों की गाढ़ी कमाई खर्च हो रही है। शराब पीने के आरोप में सवा लाख लोगों को जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से काम नहीं चलेगा। केन्द्र सरकार भागलपुर और बाका में तत्काल एम्स खोलने की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि भागलपुर स्मार्ट सिटी के बोर्ड के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। शहर में नालों की सफाई नहीं हो रही है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। एक दिन बाहर जाने पर घर में चोरी हो जाती है। चंपानाला और घोरघट पुल निर्माण को लेकर कई सालों से सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. तिरूपति नाथ मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी