BJP : अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार, जानें... किनको मिली जगह

BJP लंबे समय के इंतजार के बाद भागलपुर में भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्‍तार कर लिया गया। नवमनोनीत कार्यकर्ताओं ने स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 08:19 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 08:19 AM (IST)
BJP : अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार, जानें... किनको मिली जगह
BJP : अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार, जानें... किनको मिली जगह

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने कमेटी का विस्तार किया है। नई टीम इस प्रकार है। यहां बता दें कि प्रिंस मंडल का यह दूसरा कार्यकाल है।

अध्यक्ष - प्रिंस मंडल

उपाध्यक्ष - भवेश राजहंस, मनोज चौधरी, छंगुरी शर्मा, गुड्डू राय, कृष्णा सिंह, महेश चंद्रवंशी, मिथलेश कुमार और रुपेश कुमार

महामंत्री - जीवन कुमार और नीरज कुमार

मंत्री - आनंद कुमार साह, लालकिशोर मंडल, अक्षय आजाद रामु, प्रीतम कुमार, आनंद चंद्रवंशी, अरुण कुमार मंडल, राजेश रंजन और अमीत कुमार राय

कोषाध्यक्ष - कौशिक कुमार राय

कार्यालय मंत्री - सोनू सत्यम

जिला प्रवक्ता - चंदन कुमार

जिला मीडिया प्रभारी - अभिनीष कुमार

सोशल मीडिया प्रभारी - संजीव कुमार और मनीष आनंद

जिला कमेटी के सदस्यों को दी बधाई : इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, प्यारे हिंद, इंदु भूषण झा, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, दिलीप निराला, संतोष कुमार विपुल सिंह, संजीव कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्म्मन, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, हरिवंशमणि सिंह, डॉ प्रीति शेखर, अर्जित शाश्वत चौबे, चंदन ठाकुर, प्राणिक वाजपेयी, अजीत गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

पुरानी कमेटी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं की छुट्टी

भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागलपुर जिला अध्यक्ष प्रिंस मंडल ने पिछली इकाई में शामिल ज्यादातर कार्यकर्ताओं को छुट्टी कर दी गई है। उन्होंने कहा पिछली इकाई से जीवन कुमार को महामंत्री रहने दिया गया है। भवेश रजहंस को महामंत्री से उपाध्यक्ष बना दिया गया है। गुड्ड़ी राय और मनोज चौधरी उपाध्यक्ष ही हैं। कोषाध्यक्ष कौशिक कुमार राय को भी उसी पद पर रहने दिया गया है। शेष पदाधिकारियों को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को नया दायित्व मिल गया था, इस कारण उन्हें हटानी पड़ी। प्रिंस मंडल का भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उनपर फ‍िर से भरोसा जताते हुए उन्हें ही अध्यक्ष पद पर रहने दिया था।

बेहतर टीम से पार्टी होगी मजबूत

प्रिंस मंडल ने बताया कि नई इकाई गठन के लेकर जिले के वरीय अधिकारियों और प्रांतीय नेताओं से बातचीत की गई थी। उनसे सभी नामों पर चर्चा हुई। हालांकि सभी ने प्रिंस को खुद से इकाई बनाने को कहा था। इसके बावजूद भी उन्होंने वरीय पदाधिकारियों और पुराने नेताओं से बातचीत कर इकाई को गठन किया हैं। उन्होंने कहा कि इस नवीन इकाई में ऐसे लोगों को जगह दी गई है, जो पार्टी को समय दे सके और जिसमें पार्टी का दायित्व संभालने की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि इस बेहतर टीम से जिले में पार्टी और मजबूत होगी।

प्रिंस ने छंगुरी शर्मा को बनाया जिला उपाध्यक्ष

लोदीपुर ग्राम पंचायत की पूर्व मुखिया छंगुरी शर्मा को भाजपा अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा भागलपुर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अभी इस पंचायत से उनकी पत्नी बेबी देवी मुखिया हैं। छंगुरी शर्मा लालूचक के रहने वाले हैं। उन्हें प्रदीप कुमार, शरद वाजपेयी, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्राणिक वाजपेयी आदि ने बधाई दी है। प्रिंस मंडल ने कहा कि छंगुरी शर्मा के अनुभव से पार्टी को बल मिलेगा। वे इस टीम के सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। उन्होंने इससे पहले भी भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में दायित्व संभाला है। साथ ही वे काफी समय से वे जनप्रतिनिधि है।

chat bot
आपका साथी