बिहार अंडर-19 क्रिकेट: पूर्णिया के श्रमण निग्रोध को पुरुष टीम की कमान, कोमल को महिला टीम में म‍िली जगह

बिहार अंडर-19 क्रिकेट पूर्णिया के श्रमण निग्रोध बिहार अंडर-19 टीम के पुरुष टीम के कप्तान बने। कोमल कुमारी का बिहार अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्‍ध‍ि पर पूर्णिया के क्रि‍केटर काफी खुश हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:37 AM (IST)
बिहार अंडर-19 क्रिकेट: पूर्णिया के श्रमण निग्रोध को पुरुष टीम की कमान, कोमल को महिला टीम में म‍िली जगह
बिहार अंडर 19 क्रिकेट पुरुष टीम के कप्तान श्रमण निग्रोध। कोमल कुमारी बिहार अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम में शामिल।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar Under-19 Cricket: बिहार अंडर-19 महिला और पुरुष क्रिकेट टीम का चयन कर ल‍िया गया है। इस टीम में पूर्ण‍िया के एक मह‍िला और एक पुरुष ख‍िलाड‍ि़यों को जगह म‍ि‍ली है। यहां के  श्रमण निग्रोध  को ब‍िहार के पुरुष टीम का कप्‍तान बना द‍िया गया है। वहीं, कोमल कुमारी का चयन महिला टीम में हुआ है। पूर्णिया जिले के दो खिलाडिय़ों ने ब‍िहार में ज‍िले में रोशन किया है। 

यहां बता दें के अंडर 19 टीम के लिए पूर्णिया के दोनों का चयन चयन हुआ है। श्रमण निग्रोध बिहार अंडर 19 पुरुष टीम के कप्‍तान चुने गये हैं। श्रमण निग्रोध पूर्णिया शहर के प्रभात कालोनी मोहल्ले के रहने वाले हैं। वे प्रतिभावान और बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ज‍िला टीम में काफी समय से खेलते रहे हैं। जबकि महिला टीम में कोमल कुमारी का चयन (बिहार महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम) में हुआ है। कोमल पूर्णिया के चूनापुर की रहने वाली हैं। वह अति साधारण व सामान्‍य परिवार से आती है। दोनों के परिवार वालों व खेल प्रेम‍ियों ने उनके चयन पर खुशी व्यक्त की है। इन दोनों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शमी अहमद, सचिव जयंत चौधरी (गौतम) ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कहा कि इनके चयन से स्थानीय महिला व पुरूष क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। 

बधाई देने वालों में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डा. पीके स‍िंंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष मंजीत राज, भूतपूर्व सचिव राजेश बैठा, सरजील अशर, विमल मुकेश, मो. असीम, अम्बुज सिंह, राघव ठाकुर, नय्यर अली, सुधांशु प्रसाद, जितेंद्र सिन्हा गोपी आदि शामिल हैं।

किंग्‍स एलेवन को चीजल फिटनेस ने पांच विकेट से हराया

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले जा रहे चैंपियन ट्रॉफी लीग का नौवां मुकाबला चीजल फिटनेस और किंग्‍स एलेवन स्पार्क के बीच खेला गया। जिसमें चीजल फिटनेस ने किंग्‍स एलेवन को पांच विकेट से हराया। पहले खेलते हुए किंग्‍स एलेवन ने 169 रन बनाया। जवाब में चीजल की टीम ने 173 रन बना कर मैच पांच विकेट से जीत लिया। इससे पहले टॉस जीत कर चीजल फिटनेस ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्‍स एलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर 169 रन बनाया। जिसमें विजय भारती ने 43 गेंदों में 77 रन का योगदान दिया। शकलेन मुश्ताक ने 20 गेंद में 33 रन बनाया। गेंदबाजी में चीजल फिटनेस के स्वेत सिंह ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। अमर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिया। जवाब में चीजल फिटनेस ने पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में आकिब रजा ने 50 गेंद में 74 रन बनाया। रुपेश नाबाद ने 16 गेंद 38 रन का योगदान दिया। शकलेन मुश्ताक ने चार ओवर में 29 देकर दो विकेट हासिल किया। मैच के निर्णायक नय्यर अली, राघव ठाकुर, डिजिटल स्कोरर मोनू प्रसाद थे।

chat bot
आपका साथी