शिक्षक-कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, जलाई प्रतियां, राज्य सरकार को कोसा

सरकारी नीतियों के विरोध में शिक्षक से लेकर कर्मचारियों ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समाहरणालय और जिला शिक्षा कार्यालय में सरकारी आदेश की प्रतियों को जलाया गया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 29 Jul 2020 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2020 05:25 PM (IST)
शिक्षक-कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, जलाई प्रतियां, राज्य सरकार को कोसा
शिक्षक-कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल, जलाई प्रतियां, राज्य सरकार को कोसा

भागलपुर, जेएनएन। 50 वर्ष में सेवानिवृत्ति वाले आदेश का विरोध जिले में शुरू हो गया है। शिक्षक से लेकर कर्मचारियों ने भी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। समाहरणालय और जिला शिक्षा कार्यालय में सरकारी आदेश की प्रतियों को जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। लॉकडाउन के बीच इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर विधि व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई। प्रदर्शन करने वाले मास्क लगाए थे, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं दिखा। जिला शिक्षा कार्यालय में बिहार शिक्षा अनुसचवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले डीपीओ कार्यालय के कमियों ने विरोध दर्ज किया। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, जिला सचिव कुमार राहुल के नेतृत्व में कई कमियों ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए। जिला सचिव ने कहा कि सरकार का यह तुगलकी फरमान है। इस फैसले को वापस लेने की जरूरत है। इधर, समाहरणालय परिसर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट की ओर से भी आदेश की प्रतियां जलाई गई।

सरकार का निर्णय गलत, लाखों परिवार होंगे परेशान

संघ के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय सरासर गलत है। इस फैसले से राज्य में लाखों परिवार परेशान होंगे। कई नियोजित शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने कुछ साल ही नौकरी की है और सरकार के इस फरमान के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शिक्षक अब अलग-अलग तरीके से विरोध करेंगे। अगस्त से कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अब बैठने वाले नहीं है। प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन के बाद संघ के बैनर तले पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। प्रदर्शन में राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव राम कुमार शर्मा, अध्यक्ष सेराज अहमद, विष्णु कुमार मंडल, नकुल चंद्र सिन्हा, प्रमंडलीय सचिव ब्रजराज चौधरी, कृष्णा नंद भगत, मुरलीधर मंडल, प्रलाद, श्याम रविदास, चितरंजन प्रसाद सिंह, शत्रुघ्न दास, शाह आलम, राकेश अंबष्ठ, रामकिशोर राय, चक्रधर मंडल, अवधेश कुमार सिंह, अशोक कुमार पांडेय, नरेश यादव, अरविंद कुमार सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी