BIhar Board 10th Result 2020: आर्थिक संकट से जूझते छात्र आदित्‍य को स्‍टेट में मिला 8वां रैंक, IAS बनना है उद्देश्य

BIhar Board 10th Result 2020 एक छात्र को मैट्रिक परीक्षा में बड़ी कामयामी मिली। यहां के मटिहानी निवासी आदित्‍य जिला का टॉपर बना। उसे राज्‍य में 8वां रैंक मिला है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:13 PM (IST)
BIhar Board 10th Result 2020: आर्थिक संकट से जूझते छात्र आदित्‍य को स्‍टेट में मिला 8वां रैंक, IAS बनना है उद्देश्य
BIhar Board 10th Result 2020: आर्थिक संकट से जूझते छात्र आदित्‍य को स्‍टेट में मिला 8वां रैंक, IAS बनना है उद्देश्य

बांका, जेएनएन। मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉप 10 में जगह बना बांका मटिहानी निवासी रंजीत कुमार यादव के पुत्र आदित्य राज ने जिले का नाम रौशन किया है। उसकी कामयाबी से माता-पिता, नाना, स्वजन, ग्रामीण और स्कूल शिक्षक खुशियों से झूम उठे। सभी ने मिठाई खिलाकर उसके हौसले को बुलंद किया है। आदित्य राज आगे चलकर आइएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है। जिसमें गरीब, मजदूर, किसान परिवार की उन्नति उसकी प्राथमिकता में है। आदित्य किसान परिवार में पला-बढ़ा है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे परिवारों की दशा को अपनी नजरों से देखा है। आदित्य राज का बचपन झारखंड के धनबाद भूली में बीता है। उसके नाना क्षेत्र के ही महकारा गांव निवासी रामेश्वर यादव कोलियरी में नौकरी करते थे। जहां वह अकेले रहा करते थे।

आदित्य को पढ़ाई में तेज देख नाना अपने साथ ले गए। वहां नीरज मेमोरियल स्कूल में दाखिला करवा दिया। वर्ष 2016-17 में वे सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद आदित्य का दाखिला गांव के ही मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा में करा दिया गया। आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद नौवीं में गांव से पांच किलोमीटर दूर वित्तरहित अवधबिहारी पंडित उच्च विद्यालय जिलेबिया मोड़ में दाखिला लिया। स्कूल कभी बस, कभी पैदल तो कभी साइकिल से जाया करता था। घर वापसी के बाद भी ज्यादातर समय पढ़ाई में ही देता था। ट्यूशन के लिए वह प्रतिदिन एक किलोमीटर दूर बीरगांव के शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार के पास जाया करता था।

आदित्य के दादा गणेश यादव सेवानिवृत्त मैकेनिक हैं। वे सिंचाई विभाग के बिज्जीखरबा में कार्यरत रहे हैं। पिता ने बीएड तक की शिक्षा ग्रहण की है, लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर रांची के एक एक्साइड बैट्री कंपनी में काम कर रहे हैं। खेती के समय घर लौटकर किसानी भी करते हैं। बड़ा भाई किसलय आनंद झारखंड के साहबगंज पॉलिटेक्निक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। छोटी बहन सृष्टि आर्या आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी कामयाबी से मां सीता देवी, दादी गुलाबी देवी, नानी महावती देवी, बड़े पापा राकेश कुमार यादव, स्कूल प्राचार्य अशोक कुमार पंडित काफी खुश हैं। आदित्य राज ने बताया उसने कड़ी मेहनत के बल पर टॉप 10 में जगह बनाई है। उसे 473 अंक प्राप्त हुआ है। उसे राज्‍य में 8वां रैंक मिला है।

chat bot
आपका साथी