Bihar Assembly Election 2020 : लोजपा सेक्‍युलर नाथनगर विधानसभा से लड़ेगी चुनाव, संभावित प्रत्‍याशी कर रहे रहे दौरा

Bihar Assembly Election 2020 भागलपुर जिले में भी चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। पार्टी के संभावित प्रत्‍याशी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 09:27 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 09:27 AM (IST)
Bihar Assembly Election 2020 :  लोजपा सेक्‍युलर नाथनगर विधानसभा से लड़ेगी चुनाव, संभावित प्रत्‍याशी कर रहे रहे दौरा
Bihar Assembly Election 2020 : लोजपा सेक्‍युलर नाथनगर विधानसभा से लड़ेगी चुनाव, संभावित प्रत्‍याशी कर रहे रहे दौरा

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election 2020 :  लोग जन पार्टी सेक्‍युलर (लोजपा सेक्‍युलर) नाथनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। यहां से खुद प्रदेश अध्‍यक्ष के ही चुनाव लड़ने की संभावना है। प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा इसके लिए लगातार नाथनगर इलाके में दौरा कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में अभी तक किसी पार्टी के गठबंधन नहीं हुआ है। पार्टी पदाधिकारी अपनी विचारधार की पार्टियों से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है। अगर गठबंधन नहीं हुआ तो राज्‍य के ज्‍यादातर सीटों पर यह अपना उम्‍मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत किया गया है। इकाईयों का गठन कर लिया गया है। प्रखंड अध्‍यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा ने कहा कि वे खुद नाथनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। प्रत्‍येक दिन कार्यकर्ताओं के साथ वे क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। लोगों की समस्‍याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं।

इस दौरान उनके साथ भागलपुर चुनाव प्रभारी ललन कुमार, भागलपुर महिला जिला उपाध्यक्ष शीला देवी, भागलपुर महिला जिला सचिव गौरी राय, सुमन मंडल, महेश कुमार पंडित, सुधीर शर्मा, आकाशदीप, जितेंद्र कुमार आदि थे।  पार्टी कार्यकर्ताओं ने हबीबपुर वार्ड नंबर सात का निरीक्षण किया। वहां के लोगों से बात की। उनकी समस्‍याओं को सुना। बिजली और पानी संकट के अलावा नाला का नहीं होने की जानकारी लोगों ने उन्‍हें दी। साथ ही विधवा पेंशन आदि नहीं मिलने की बात उन्‍होंने बताई। इस दौरान हबीबपुर पंचायत  युवा अध्यक्ष राहुल शर्मा, जगदीशपुर प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज शर्मा, पंचायत वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, कंकाई देवी, मंदोदरी देवी,  कमलेश कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

इस दौरान पार्टी में कई कार्यकर्ताओं को मनाेनीत किया गया। जिसमें नरेश शर्मा, मिथुन  बछेंद्री, छगुरी मंडल,   शालिग्राम मंडल, अरविंद यादव, रमेश शर्मा, महेंद्र प्रसाद यादव, दानिश आलम, समी उल्ला, अकबर, अबू राफै,  सलमान जफर,  शाहजहां आदि शामिल थे।

प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ शिव शंकर शर्मा सहित अन्‍य कार्यकर्ता सिमरिया सहित अन्‍य गई गांवों का दौरा किया। इस दौरान स्‍थानीय समस्‍याओं की कार्यकर्ताओं ने जानकारी लीा

chat bot
आपका साथी