Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से धूप, गर्मी से लोग हो रहे परेशान, वर्षा होने की भी है उम्‍मीद, अलर्ट जारी

Bhagalpur Weather Forecast आज सुबह से ही मौसम में गर्मी है। दोपहर तक बारिश नहीं हुई। कल तक छिटपुट करके बारिश हो रही है। जिससे किसानों को लाभ हुआ।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:09 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से धूप, गर्मी से लोग हो रहे परेशान, वर्षा होने की भी है उम्‍मीद, अलर्ट जारी
Bhagalpur Weather Forecast : सुबह से धूप, गर्मी से लोग हो रहे परेशान, वर्षा होने की भी है उम्‍मीद, अलर्ट जारी

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : भागलपुर सहित आसपास के जिलों में चार दिनों से हो रही बारिश आज सुबह से थम गई। सुबह से काफी गर्मी है। धूप बहुत है। तापमान बढ़ गया है। गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने शाम में बारिश होने की संभावना जताई है। दिन भर काफी गर्मी रहेगी। भागलपुर के अलावा बांका, कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार से भी कहीं भी बारिश की सूचना नहीं मिली है। कल तक बारिश हुई थी। जिससे किसानों को राहत मिली। सूखे खेतों को मानो अमृत मिल गया है। धान और गन्‍ने की फसलों को काफी लाभ हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार तेज धूप से मौसम में तल्खी रहेगी। लेकिन कहीं-कहीं शाम तक तेज हवा के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बीएचयू के ग्रामीण मौसम सेवा के अनुसार 27 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। आकाश में बादल छाया रहेगा। कभी धूप कभी छांव होगी। मौसम विशेषज्ञ से प्राप्त आंकड़े के अनुसार जनवरी से अब तक 1025.6 एमएम वर्षा हुई है। सिर्फ सितंबर माह में अब तक 157.6  एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है। आज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। कभी तेज धूप तो कभी बादल से दिन ढकता रहेगा।

पिछले तीन दिनों से बांका में बारिश नहीं हुई है। शनिवार सुबह तक आसमान में कुछ बादल था। लेकिन वह छंट गया है। आसमान बिल्कुल साफ है। हल्की धूप खिली हुई है। किसानों के मुताबिक अभी आसमान साफ रहने से खरीफ धान को फायदा होगा। कृषि विज्ञानी मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि बांका धान का बड़ा उत्पादक जिला है। धान में अभी बाली निकल रही है। आसमान साफ रहने से दाना मजबूत होगा।

इसके अलावा मधेपुरा, पूर्णिया, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, अररिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, खगडि़या, किशनगंज से भी बारिश होने की अब तक सूचना नहीं है। इन जिलों में भी धूप है। हालांकि दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश होगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश में वज्रपात की भी संभावना है। इसलिए संभलकर घर से निकलें।

chat bot
आपका साथी