Bhagalpur Railway Junction : सघन चेकिंग अभियान में 54 पकड़े गए

भागलपुर जंक्शन पर शनिवार को बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं रही। जंक्शन पर चले सघन जांच अभियान में 54 लोग पकड़े गए। इनसे जुर्माना के तौर पर 17 हजार रुपये वसूल किए गए। मालदा रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:52 PM (IST)
Bhagalpur Railway Junction : सघन चेकिंग अभियान में 54 पकड़े गए
भागलपुर जंक्शन पर शनिवार को बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं रही।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जंक्शन पर शनिवार को बेटिकट यात्रियों की खैर नहीं रही। जंक्शन पर चले सघन जांच अभियान में 54 लोग पकड़े गए। इनसे जुर्माना के तौर पर 17 हजार रुपये वसूल किए गए। मालदा रेल मंडल के वरीय वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीनियर डीसीएम ने बताया कि टिकट चेकिंग लगातार जारी रहेगा। बेटिकट यात्रियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। साहिबगंज इंटरसिटी, बांका इंटरसिटी, जनसेवा एक्सप्रेस, गया-हावड़ा सहित अन्य पैसेंजर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी