बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

बेगूसराय : विधायक अमिता भूषण लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। दौरा के स

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी गई राहत सामग्री

बेगूसराय : विधायक अमिता भूषण लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। दौरा के साथ-साथ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शुक्रवार को दूध का पाउडर वितरित करवाया। जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा बनाए गए हर राहत कैंप में दूध बीस किलोग्राम दूध तैयार करने के लिए पाउडर उपलब्ध करवाया गया है। दूध पाउडर के वितरण का कार्य कांग्रेस के मटिहानी युवा अध्यक्ष रत्नेश कुमार टुल्लू, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय आदि द्वारा शुक्रवार को गोरगामा, नयागांव, छितरौर, खोरमपुर, जिल्ला पुनर्वास, ¨सहमा, रामदीरी आदि राहत कैंप में दूघ का पाउडर उपलब्ध कराया। इधर, विधायक अमिता भूषण ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओझा टोल एवं बरौनी दुर्गास्थान में संचालित राहत कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैंप में चूल्हा व टोपिया का अभाव पाया। उन्होंने कैंप में मौजूद प्रभारी को कैंप स्थल पर अविलंब जेनरेटर की व्यवस्था करने एवं रसोई से संबंधित हर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके साथ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार ¨सह, राजीव कुमार, संजय, राम विनय ¨सह, अर्चना कुमारी, डा. रजनीश कुमार, अंजनी कुमार ¨सह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी