किसान कल्याण कार्यक्रम में बताए गए नुकसान कम करने के उपाय

बेगूसराय। कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रखंड के भोजा एवं अमारी गांव में शुक्रवार को किसान कल्याण सह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 04:54 PM (IST)
किसान कल्याण कार्यक्रम में बताए गए नुकसान कम करने के उपाय
किसान कल्याण कार्यक्रम में बताए गए नुकसान कम करने के उपाय

बेगूसराय। कृषि विभाग के तत्वावधान में प्रखंड के भोजा एवं अमारी गांव में शुक्रवार को किसान कल्याण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन शिक्षाविद राज नारायण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। गेंहू की बोआई, ¨सचाई, खाद तथा नई प्रभेद के बारे में डॉ. परमानंद परमहंस, कृषि समन्वयक के द्वारा विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। मिट्टी जांच तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी किसान सलाहकार मुनील कुमार ¨सह ने दी। कार्यक्रम में शाहपुर पंचायत के मुखिया गजेंद्र चौधरी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का फायदा लेने की वकालत की। इस कार्यक्रम में करीब सौ किसानों ने भाग लिया। किसानों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनेश चौधरी, भागीरथ चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, रंजन चौधरी, सोगारथ पंडित, भन्नु महतो, सुरेश दास आदि किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी