घर-घर शौचालय अभियान की दी जानकारी

प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में तीस मार्च तक घर-घर शौचालय हो ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 03:03 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 03:03 AM (IST)
घर-घर शौचालय अभियान की दी जानकारी
घर-घर शौचालय अभियान की दी जानकारी

बेगूसराय । प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में तीस मार्च तक घर-घर शौचालय हो व प्रत्येक पंचायत खुले में शौच मुक्त कहलाए, इसे लेकर अधिकारियों ने अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में बीडीओ मनोज कुमार, कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम, ओडीएफ के प्रखंड समन्वयक मो. महमूद ने सादपुर पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर ग्रामीणों को शौचालय क्यों जरूरी है, की जानकारी दी। इस अवसर पर बीडीओ ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण में तीन से अधिक पाट का उपयोग नहीं करने को कहा। बताया कि अधिक पाट का उपयोग करने से खर्च भी अधिक लगेंगे व इससे नुकसान भी होगा। उन्होंने लोगों से तीस मार्च तक शौचालय निर्माण करने को कहा।

chat bot
आपका साथी