वर्षा एवं हवा से फसलों को हुआ भारी नुकसान

शुक्रवार की रात हुई वर्षा व हवा के कारण जिला में रबी फसलों को भारी नुकसान हो गया ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2017 03:04 AM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2017 03:04 AM (IST)
वर्षा एवं हवा से फसलों को हुआ भारी नुकसान
वर्षा एवं हवा से फसलों को हुआ भारी नुकसान

बेगूसराय : शुक्रवार की रात हुई वर्षा व हवा के कारण जिला में रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हवा के साथ वर्षा के कारण जहां परिपक्व हो रहे गेहूं का फसल गिर गया। वहीं मक्का की फसल का पोलेन झड़ गया। इस कारण इन फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। वर्षा व हवा के कारण न सिर्फ किसानों के खेत में लगी फसल प्रभावित हुआ है। बल्कि किसानों द्वारा कटनी कर रखे गए तेलहन व दलहन की फसलों के भी प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। किसानों ने इन फसलों को काटकर तो रखा, परंतु उन फसलों से दाना नहीं निकाल सके हैं। अब इन रखे फसल पर पानी पड़ने के कारण उसके अंकुर जाने व सड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। यही हाल आलू का भी है। किसानों के खेत से उखाड़े गए आलू भी खेत में ही पड़े हैं। रखे आलू पर पानी पड़ने के कारण उसके भी सड़ने का अनुमान है। बताते चलें कि जिला में इस रबी मौसम में करीब 1 लाख 26 हजार हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की खेती हुई है। जिसमें करीब 55 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 30 हजार हेक्टेयर में मक्का, 16 हजार हेक्टेयर में तेलहन, 85 हजार हेक्टेयर में दलहन, 15 हजार हेक्टेयर में गन्ना व करीब 15 हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती हुई है। शुक्रवार को हुई वर्षा से पूर्व 14-15 फरवरी को पछुआ हवा चलने के कारण गेहूं में लगा दाना सूखने लगा था। इस हवा का प्रकोप मक्का पर भी पड़ा है। जिसके कारण इस बार किसानों के समक्ष बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

chat bot
आपका साथी