दिनकर की धरती से देशभक्त पैदा होते हैं : कन्हैया

सोमवार को फुलवड़िया पंचायत सं.दो में जेएनयू छात्र-संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 02:57 AM (IST)
दिनकर की धरती से देशभक्त पैदा होते हैं : कन्हैया
दिनकर की धरती से देशभक्त पैदा होते हैं : कन्हैया

बेगूसराय। सोमवार को फुलवड़िया पंचायत सं.दो में जेएनयू छात्र-संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन मोहन मिश्र ने और मंच संचालन भाकपा के अंचल मंत्री परमानंद ¨सह ने किया।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, यदि मैं देशद्रोही हूं तो सूबे की सरकार हमको सुरक्षा क्यों दे रही है।हमारे खिलाफ चार्जशीट क्यों नहीं दायर कर रही है। अभी केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार के विरोध में या गरीबों के हक की लड़ाई के लड़ने वालों को केंद्र सरकार देशद्रोही एवं नक्सलवादी करार देकर जेल भेज देती है। युवाओं को रोजगार देने के बदले सरकार उन्हें धर्म के नाम पर भड़का रही है। उन्होंने पीएम मोदी को झूठा एवं जुमलेबाज बताते हुए कहा कि बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी ¨सह दिनकर की धरती है। यहां हमेशा राष्ट्रभक्त ही पैदा होता है राष्ट्रविरोधी नहीं। उन्होंने आगामी 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस मौके पर उप मुखिया अजित कुमार मिश्र, ¨प्रस कुमार, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, जितेश मिश्र, अभिलाष मिश्र, मो. जियाउल, रजत आनंद, मो.मुस्तकीम, प्रभु नारायण शर्मा, छोटू कुमार, सुल्तान अहमद, मास्टर अख्तर हुसैन अख्तर, मास्टर जैनुल आबेदीन, अशोक मेहता, फूल कुमार चौधरी, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद कलाम आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वैचारिक क्रांति की धरती, यहां कि जनता में परिवर्तन की क्षमता

संसू, तेघड़ा (बेगूसराय) : देश आज विकट दौर से गुजर रहा है। वर्तमान मोदी सरकार की तानाशाही शासन में देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ये बातें जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने सोमवार को तेघड़ा प्रखंड के मरसैती गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

कन्हैया ने कहा कि लोकतंत्रिक मूल्यों की रक्षा कर ही देश में परिवर्तन लाया जा सकता है। बेगूसराय वैचारिक क्रांति की धरती है और यहां की जनता में परिवर्तन लाने की क्षमता है। उन्होंने 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित संविधान बचाओ-देश बचाओ, भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली में भाग लेने की अपील लोगों से की। सभा की अध्यक्षता किसान नेता दिनेश ¨सह ने की। धन्यवाद ज्ञापन जुलूम ¨सह ने किया। सभा को अवकाश प्राप्त न्यायाधीश सुनीति प्रसाद ¨सह, भाकपा अंचल मंत्री प्रदीप राय आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी