चंद्रकूप निर्माण पर हुआ रुद्राभिषेक

बांका। प्रखंड के डाढ़ा गांव के समीप स्थित कैशोरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Aug 2016 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2016 09:37 PM (IST)
चंद्रकूप निर्माण पर हुआ रुद्राभिषेक

बांका। प्रखंड के डाढ़ा गांव के समीप स्थित कैशोरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। गुरुधाम के पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। जानकारी के मुताबिक विजय नगर के चंद्रकिशोर झा ने मंदिर प्रांगण में चंद्रकूप का निर्माण कराया है। इस उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया था। इस मौके पर दही, दूध, शहद, फूल और फल व घी से बाबा की श्रृंगार किया गया। मौके पर आसपास के गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी थी। चंद्रकिशोर झा ने कहा कि किसी भी शिव मंदिर में चंद्रकूप नहीं है। यह पहला मंदिर है जहां चंद्रकूप का निर्माण कराया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर में सभी की मुरादें पूरी होती है। यहां प्रत्येक सोमवार को जल चढ़ाने वालों की भीड़ रहती है।

chat bot
आपका साथी