सेवा से जुड़कर धन्य हो जाता जीवन : बुलो

बांका। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सांसद बुलो मंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मूल उद्देश्य व दायित्व मानव सेवा है।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Aug 2016 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 07 Aug 2016 09:07 PM (IST)
सेवा से जुड़कर धन्य हो जाता जीवन : बुलो

बांका। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर सांसद बुलो मंडल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मूल उद्देश्य व दायित्व मानव सेवा है। सेवा कार्य से जुड़कर हर एक मानव खुद को धन्य समझता है। कांवरिया मार्ग में भक्तों की सेवा कर वे खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। वे बेलहर के तरपतिया में स्थित जिला युवा राजद के बैनर तले सेवा शिविर में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि युवा कंधों पर देश का भविष्य है। जिस तरह वे कांवरियों की सेवा श्रद्धा से कर रहे हैं, उसी तरह व सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी महती भूमिका निभाएं। वहीं सांसद ने डाक कांवरियों को फल आदि देकर सेवा प्रदान किया। प्रदेश अध्यक्ष कारी शोएब, प्रदेश प्रवक्ता राम विजय साहू, प्रमोद कुमार, अरूण यादव ने कहा कि श्रद्धा व भक्ति के माहौल में आकर बेहद खुशी मिली है। युवा जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि युवा राजद सामाजिक सरोकार को लेकर सदा अपनी भूमिका निभाती रहेगी। उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि एकता में बहुत शक्ति है। इसीलिए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम करेंगे। प्रधान सचिव डॉ. शाहजहां ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को सेवा भावना से ओतप्रोत होकर सभी युवा साथी कांवरियों की सेवा में जुड़कर खुद को भाग्यशाली समझते हैं। इस मौके पर मनोज यादव, राजीव विकास, सन्नी झा, विक्की यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी