कच्ची कांवरिया पथ का एसडीओ ने किया निरीक्षण

जाटी बांका श्रावणी मेले की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इस क्रम में डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ डा. प्रीति ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। बेलहर कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के कची कांवरिया पथ के निरीक्षण में कई दिशा निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 May 2022 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 17 May 2022 09:28 PM (IST)
कच्ची कांवरिया पथ का एसडीओ ने किया निरीक्षण
कच्ची कांवरिया पथ का एसडीओ ने किया निरीक्षण

फोटो 17बीएन 6

- बेलहर से चांदन प्रखंड तक एसडीओ ने व्यवस्था का लिया जायजा

- सभी व्यवस्था सु²ढ़ करने की बात कही, सरकारी धर्मशाला में व्यवस्था की जांच की

जाटी, बांका: श्रावणी मेले की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। इस क्रम में डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ डा. प्रीति ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। बेलहर, कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के कच्ची कांवरिया पथ के निरीक्षण में कई दिशा निर्देश दिए।

बेलहर: धौरी से दुम्मा झारखंड प्रवेश द्वार तक निरीक्षण में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन लाल, कनीय अभियंता अनिल कुमार, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता सपलेश्वर मंडल, कनीय अभियंता मु. आलम आदि थे। एसडीओ बदुआ नदी की स्थिति से वाकिफ हुए। जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंची प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। शौचालय, स्नानागार, चापाकल, मिनी जलापूर्ति योजना आदि की गहन जांच की। इसके बाद शिवलोक पहुंचकर रेन शेल्टर का भी जायजा लिया। फिर सरकारी धर्मशाला जिलेबिया मोड़ में व्यवस्था की पड़ताल की। संवेदक द्वारा धर्मशाला भवन के प्लास्टर आदि को तोड़ने पर पूछताछ की। ज्ञात हो कि कोरोना संकट के दो साल बाद श्रावणी मेला लगने की उम्मीद जगी है। बताया कि सभी व्यवस्था से डीएम को अवगत कराया जाएगा।

चांदन: चांदन प्रखंड के गोड़ियारी धर्मशाला तक का निरीक्षण किया गया। रास्ते भर की सरकारी धर्मशाला, शौचालय, बंद पड़े चापानल को चालू करने का निर्देश दिया गया। जंगली रास्तों पर कांवरिया को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने पर अधिकारियों से विचार विमर्श भी किया। एसडीएम ने कहा कि पहली प्राथमिकता कांवरियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराना है। एसडीएम के साथ बीडीओ राकेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कटोरिया : अबरक्खा से हड़खार तक कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी धर्मशाला, इनारावरण धर्मशाला, हड़खार धर्मशाला का निरीक्षण किया। वहीं कटोरिया बिजली पावर सब स्टेशन के समीप बनने वाले जिला नियंत्रण कक्ष की जगह का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन की मरम्मत एवं रंग रोगन करने का निर्देश दिया। वहीं पीएचईडी विभाग को कांवरिया पथ में पड़ने वाले सारे चापाकलों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मौजूद बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की मानिटरिग करने का निर्देश दिया। बीडीओ प्रेम प्रकाश, प्रखंड समन्वयक विभूति भूषण सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी