फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में सोनू गिरफ्तार

बाका। फाइनेंस कर्मी निशिकांत से 1.22 लाख लूट मामले में पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 08:45 PM (IST)
फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में सोनू गिरफ्तार
फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में सोनू गिरफ्तार

बाका। फाइनेंस कर्मी निशिकांत से 1.22 लाख लूट मामले में पुलिस को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर सेल के पुलिस अधिकारी प्रवेश भारती, परीक्षित पासवान व पंजवारा थानाध्यक्ष विमल कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजवारा -धोरैया मार्ग में धोरैया थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का मुख्य सरगना सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनू रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव निवासी है। पुलिस को इस लूटकांड में सोनू की तलाश थी। इस कांड में पूर्व में दो की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा चुकी है। उसी के निशानदेही पर सोनू का नाम सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी में उसके घर से एक बाइक भी बरामद किया था। 25 सितम्बर को पंजवारा थाना क्षेत्र के रकोली मोड़ के पास से फाइनेंस कर्मी निशिकान्त कुमार से एक लाख 22 हजार की नगदी हथियार के बल पर चार अपराधियों ने लूटे थे। लूट के बाद पुलिस के खदेड़ने में सोनू का पैर टूट गया था।

chat bot
आपका साथी