भारत बंद की सफलता को लेकर बैठक

बांका। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 10:20 PM (IST)
भारत बंद की सफलता को लेकर बैठक
भारत बंद की सफलता को लेकर बैठक

बांका। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसकी सफलता को लेकर रविवार को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ¨सह की अध्यक्षता में कांग्रेस व राजद की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में कांग्रेसी नेता मंदारेश्वर कुमार मंटू, देवनंदन श्रीवास्तव, राजद नेता महेश्वरी यादव मलय ने बंद को सफल बनाने पर बल दिया। नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की लगातार कीमत बढ़ने से जनता त्रस्त है। लेकिन केन्द्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। नेताओं ने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया है। सभी ने बंद को सफल बनाने की अपील की। इस बैठक में कांग्रेसी नेता उमाकांत हरिजन, कपिलदेव दास, मो. मजरूल हक, राजत नेता प्रमोद कुमार सुमन, संजय कुमार झा, कृष्णानंद यादव, मो. मुस्तफा, बासुदेव यादव सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी