बिहार के बांका में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली; चार की स्थिति गंभीर

बिहार के बांका जिले में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। एक दर्जन राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। इसमें पाच लोग जख्‍मी हो गये हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 04:13 PM (IST)
बिहार के बांका में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली; चार की स्थिति गंभीर
बिहार के बांका में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली; चार की स्थिति गंभीर

बांका, जेएनएन। बिहार के बांका जिले में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। इसमें पाच लोग जख्‍मी हो गये हैं। चार लोगों की स्थिति गंभीर होने की बात कही जा रही है। घटना अमरपुर प्रखंड के महौता गांव में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित महौता गांव में उस समय अफारतफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग होने लगी। यह फायरिंग महौता गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई। दो पक्षों की ओर से 12 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है।

बताया जाता है कि गोलीबारी की इस घटना में संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, अवध किशोर शर्मा, राजीव शर्मा एवं रंजन शर्मा जख्मी हो गए। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया। इसमें अवध किशोर शर्मा को छोड़कर सभी चारों की स्थिति गंभीर है तथा उन चारों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली है।

पुलिस ने बताया कि घायलों का बयान भागलपुर से आने के बाद लिया जाएगा। फिर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। दोषी को किसी भी स्थिति में बख्‍शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी