तेज पछिया ने बढ़ाई ठंड, अलावा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं

संवाद सूत्र बांका पिछले सप्ताह जिले में हुई बारिश के बाद तेज पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 09:24 PM (IST)
तेज पछिया ने बढ़ाई ठंड, अलावा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
तेज पछिया ने बढ़ाई ठंड, अलावा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं

- रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

- पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक आई कमी

फोटो: 16बीएन 7

संवाद सूत्र, बांका: पिछले सप्ताह जिले में हुई बारिश के बाद तेज पछिया हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रविवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आठ से 12 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि हर साल 14 जनवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होती है। लेकिन इस बार बारिश होने के कारण 14 जनवरी के बाद तापमान में कमी हो रही है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अभी आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। इससे ठंड बढ़ गई है, लेकिन धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अगले दो दिनों तक इसी तरह मौसम रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे मौसम में सरसों में लाही लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्ञात हो कि ठंड बढ़ने के बाद भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अभी तक कंबल तक का वितरण नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी