पुलिस जवान हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

बांका। पुलिस ने बुधवार को पुलिस जवान अविनाश कुमार शर्मा हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त ब्रजेश कुमा

By Edited By: Publish:Wed, 16 Nov 2016 09:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Nov 2016 09:49 PM (IST)
पुलिस जवान हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त  गिरफ्तार

बांका। पुलिस ने बुधवार को पुलिस जवान अविनाश कुमार शर्मा हत्याकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त ब्रजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश अमगढ़वा गांव का रहनेवाला है। वह डुमरिया पंचायत के एक पूर्व मुखिया को बेलहर पहुंचाने गया था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर की रात अमगढ़वा गांव स्थित ससुराल आये सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पैन गांव निवासी व पटना के गांधी मैदान में तैनात बिहार पुलिस के जवान अविनाश कुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बाबत मृत जवान की सास ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। वहीं मृतक के घरवालों ने इस हत्याकांड में ससुराल वालों पर ही आशंका जाहिर की थी। ब्रजेश की संलिप्तता इस हत्याकांड में है या नही इसका खुलासा पुलिस द्वारा देर शाम तक नहीं किया गया है। वहीं ब्रजेश ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।

chat bot
आपका साथी