लोजपा की बैठक में परिवर्तन रैली की सफलता पर बल

बांका। परिवर्तन रैली को लेकर देवधाम मंदिर परिसर में प्रखंड लोजपा अध्यक्ष ब्रह्मादेव सिंह दागी की अ

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 10:22 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 10:22 PM (IST)
लोजपा की बैठक में परिवर्तन रैली की सफलता पर बल

बांका। परिवर्तन रैली को लेकर देवधाम मंदिर परिसर में प्रखंड लोजपा अध्यक्ष ब्रह्मादेव सिंह दागी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी जिसमें दलित सेना के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि परिवर्तन रैली को लेकर प्रखंड लोजपा ने कमर कस ली है। रैली में बेलहर से लोजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे करीब एक हजार लोग जायेंगे। बैठक में विधानसभा प्रभारी सुधीर सिंह दागी, जिला उपाध्यक्ष उमर ख्याम, संगठन सचिव सह प्रखंड प्रभारी परमानंद पासवान, कैलाश दास, मुरारी सिंह, नारायण ताती, प्रन्नजीत कुमार, युगलकिशोर पासवान, भीम ताती, सुनील ताती, शंभूशरण, मंटु दास, साजन तुरी, गोविन्द साह, अनिल पंडित, संजय दास, प्रेमकुमार मंडल, कन्हैया भगत, रविन्द्र सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी