थानाध्यक्ष ने किया योगदान

By Edited By: Publish:Mon, 01 Jul 2013 09:39 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2013 09:40 PM (IST)
थानाध्यक्ष ने किया योगदान

संसू, पंजवारा (बांका) : पंजवारा के नए थानाध्यक्ष के रूप में शिव कुमार यादव ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी। बता दें कि श्री यादव इसके पहले रजौन थाना में सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे। 2009 बैच के युवा थानाध्यक्ष के रूप में पंजवारा को पहला थानाध्यक्ष मिला है। इसके पूर्व थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के स्थानांतरण के बाद विनोद सिंह पंजवारा के प्रभारी थानाध्यक्ष पद पर थे। योगदान के मौके पर एसआई विनोद सिंह, एएसआई नरेश प्रसाद मंडल सहित सभी थाना कर्मी उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी