नागालैंड से निर्गत हथियारों की जांच शुरु

नागालैंड से निर्गत हथियारों के लाइसेंस की जांच शुरू हुई है। एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि आइजी के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 11:08 PM (IST)
नागालैंड से निर्गत हथियारों की जांच शुरु
नागालैंड से निर्गत हथियारों की जांच शुरु

नागालैंड से निर्गत हथियारों के लाइसेंस की जांच शुरू हुई है। एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि आइजी के निर्देश पर जिले में नागालैंड से निर्गत हथियारों की जांच शुरू की गई है। सभी थानाध्यक्षों से हथियार की जानकारी मांगी गई है। हथियार अवैध पाया जाएगा जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले में चल रहे सिक्यूरिटी कंपनी के गार्ड के पास रहे नागालैंड के हथियारों की जांच की जाएगी। फर्जी पाए जाने पर कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि इस जिले में कई हथियार नागालैंड से निर्गत अवैध लाइसेंस का है। सिक्यूरिटी कंपनी के गार्ड के पास भी नागालैंड का हथियार है। कई निजी लोगों के पास भी नागालैंड के लाइसेंस का हथियार है। पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली है कि नागालैंड का अधिकांश हथियार अवैध है।

chat bot
आपका साथी