संस्था के नाम पर ही काटे चेक:बीडीओ

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में डीएम के आदेशानुसार सात निश्चय योजना के अंतग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 06 Dec 2017 03:00 AM (IST)
संस्था के नाम पर ही काटे चेक:बीडीओ
संस्था के नाम पर ही काटे चेक:बीडीओ

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में डीएम के आदेशानुसार सात निश्चय योजना के अंतर्गत ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण निश्चय योजना व ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्ष 2016- 17 के चयनित 44 एवं 17-18 के चयनित 66 वार्डों के वार्ड सदस्य एवं वार्ड सभा सचिव तथा संबंधित पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ अशोक प्रसाद ने प्रशिक्षण देते हुए अभिलेख संधारण एवं राशि की निकासी एवं व्ययन के ¨बदु पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। बीडीओ द्वारा बताया गया कि योजना पंजी का अभिलेख कैसे संधारित करना है। अभिलेख पर वार्ड विकास समिति के अध्यक्ष और सचिव के तथा मुखिया और पंचायत सचिव के कहां-कहां हस्ताक्षर होंगे। जांच पत्रक के बारे में बताया गया। बीडीओ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी व्यक्ति के नाम पर चेक नहीं काटे बल्कि किसी संस्था के नाम पर ही चेक काटना है। आप पंचायती राज जनप्रतिनिधियों पर गांव के विकास की बहुत बड़ी जवाबदेही है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया है। मौके पर जेएसएस अनुज कुमार, जेई रागीब मसूद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी