नैक की तैयारी में जुटा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय प्रशासन

औरंगाबाद। नैक ग्रेड को लेकर सिचदानंद सिन्हा महाविद्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश खुद सभी कार्यों की मॉनीटरिग कर रहे हैं। सभी रिपोर्ट अपनी देख-रेख में तैयार करवा रहे हैं। प्रोफेसर से लेकर सभी कर्मचारी तक कार्य में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM (IST)
नैक की तैयारी में जुटा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय प्रशासन
नैक की तैयारी में जुटा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय प्रशासन

औरंगाबाद। नैक ग्रेड को लेकर सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश खुद सभी कार्यों की मॉनीटरिग कर रहे हैं। सभी रिपोर्ट अपनी देख-रेख में तैयार करवा रहे हैं। प्रोफेसर से लेकर सभी कर्मचारी तक कार्य में जुट गए हैं। गुरुवार को प्राचार्य ने बताया कि 31 मई तक कॉलेज द्वारा नैक ग्रेड को आइक्यूएसआर की रिपोर्ट भेजने का समय है। इसको लेकर सभी लोग कार्य में लगे हुए हैं। आइक्यूएसआर रिपोर्ट भेजने के बाद नैक से एलओआइ आएगा। जिसके बाद कॉलेज द्वारा 25 हजार रुपये की राशि शुल्क के तौर पर नैक को भेजी जाएगी। राशि भेजने के बाद उसे एसएसआर रिपोर्ट भेजी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार नैक को विजिट के लिए तीन अलग-अलग तारीख निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा जिसे नैक की टीम चयन कर निरीक्षण करेगी। संभवत: नवंबर माह में नैक की टीम कॉलेज का निरीक्षण कर सकती है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा नैक ग्रेड के लिए तैयारी की जा रही है। इसी बीच पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई है। पंचायत चुनाव में प्रशासन कॉलेज को अपने अधिग्रहण में ले लेगी। लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में कॉलेज को काफी नुकसान हुआ है। इस पंचायत चुनाव में भी काफी नुकसान होने की संभावना है। चुनाव में कॉलेज को अभी तक 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कॉलेज व हॉस्टल का बोर्ड एवं तार तक खोलकर लेकर लोग चले गए है। हजारों पौधे नष्ट हो गए। पंचायत चुनाव के कारण नैक की तैयारी में काफी परेशानी होगी। इसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई बेहतर पहल की जानी चाहिए। जिससे सभी कार्य भी हो जाए और महाविद्यालय को कोई नुकसान भी न हो।

chat bot
आपका साथी