भ्रष्टाचार के विरोध में पांच को प्रदर्शन

भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में काली मंदिर के पास कांग्रेस नेता सह भ्रष्टाचार विरोधी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 08:10 PM (IST)
भ्रष्टाचार के विरोध में पांच को प्रदर्शन
भ्रष्टाचार के विरोध में पांच को प्रदर्शन

औरंगाबाद। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में काली मंदिर के पास कांग्रेस नेता सह भ्रष्टाचार विरोधी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। संचालन कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इरफानुल हक ने किया। सर्वसम्मति से पांच नवंबर को प्रखंड परिसर में भ्रष्ट बीडीओ एवं सीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश राम ने बताया कि पंचायत के सैकड़ों लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिला है। जो लाभुक दो हजार रुपये देते है उनका भुगतान किया जाता है। जो पैसा नहीं देते हैं उनका भुगतान नहीं होता है। इसी तरह से प्रखंड में चल रहे अन्य योजनाओं में बीडीओ के द्वारा मनमानी की जा रही है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। सीओ के द्वारा दाखिलखारिज एवं अन्य कार्यो में पैसे की वसूली की जा रही है। बीडीओ एवं सीओ के खिलाफ कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुआ। दाखिलखारिज के लिए ग्रामीण दौड़ लगा रहे हैं। सीओ नहीं सुनती हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में हर वर्ग के लोगों का साथ मिल रहा है। बैठक में पूर्व बीडीओ विमल चंद्र चौधरी, राजकुमार सिंह, कलक्टर सिंह, रामनरेश पांडेय, अवधेश यादव, चंद्रभूषण स्वर्णकार, ललन सिंह, रामराज यादव, अर्जुन यादव, पूर्व मुखिया रामसेवक प्रसाद, मिथिलेश सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी