पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक प्रखंड सचिव रामजीवन प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:31 PM (IST)
पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा
पेंशनरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

औरंगाबाद। प्रखंड पेंशनर समाज की बैठक प्रखंड सचिव रामजीवन प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक साधुचंद मेहता ने की। बैठक में पेंशनरों को बैंकों में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनर भवन के लिए जमीन उपलब्धता की बात पर बैठक में चर्चा की गई। एक जनवरी 2016 के शीड्यूल दो के तहत लंबित वेतन के अंतर वेतन के निष्पादन पर चर्चा करते हुए इसके लिए सचिव को प्राधिकृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस को झंडोतोलन करने का 10:30 बजे समय निर्धारित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी पेंशनरों से पांच-पांच पौधा लगाने का आग्रह किया गया। अंत में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पूर्व मंत्री जयपाल रेड्डी, सेवानिवृत्त शिक्षक इलियास हुसैन एवं मुद्रिका लाल के निधन पर शोकसभा करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में अध्यक्ष एवं सचिव के अलावा कृष्ण कुमार सिंह, रामनंदन सिंह, ललन मेहता, राम गति यादव, राम नारायण सिंह, हरिदास शर्मा, गया प्रसाद सिंह, रिकेश्वर सिंह, लालदेव राम, बिगन राम, रूपचंद साव, देववरण सिंह, मंगल दास, मुंगेश्वर भगत उपस्थित रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी