मतदाता दिवस पर बूथों पर दिलाई शपथ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शपथ ली और दिलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 11:45 PM (IST)
मतदाता दिवस पर बूथों पर दिलाई शपथ
मतदाता दिवस पर बूथों पर दिलाई शपथ

संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शपथ ली और दिलाई गई। बीएलओ के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ सभी निर्वाचनों में निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कुछ जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। दिवस की प्रासंगिकता पर बीएलओ ने कहा कि सबल लोकतंत्र में मतदाताओं की अधिकाधिक सहभागिता अनिवार्य है। 18 वर्ष पूरे होते ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज अवश्य करवाएं। मतदान जागरूकता पर प्रकाश डाला। उच्च विद्यालय हसपुरा में स्थापित बूथों पर ज्ञानेश्वर प्रसाद वर्मा, शमीम अहमद, मध्य विद्यालय अल्पा में कमलेश कुमार एवं विभिन्न बूथों पर संबंधित बीएलओ के साथ ग्रामीणों ने शपथ लिया कि 'हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : प्रखंड कार्यालय सहित सभी मतदान केंद्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। बीडीओ देवानंद कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने बताया कि सरोज कुमार, अजय प्रसाद चौधरी, अवधेश यादव, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, सरफराज आलम, सूर्यदेव यादव, मकरध्वज कांत को उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया। साथ ही बीएलओ एवं प्रखंड कर्मियों को स्वच्छ निर्वाचन कार्य हेतु अनुमोदित शपथ पत्र को पढ़कर शपथ दिलाया गया। मुकुल कुमार, अनिल कुमार सिंह, गणेश प्रजापत, राकेश प्रजापत उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी