पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नक्सली

पुलिस ने सोमवार को कई नक्सली घटनाओं में वांछित सलैया थाना के उधम बिगहा गांव से गुप्ता यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 05:30 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नक्सली
पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नक्सली

पुलिस ने सोमवार को कई नक्सली घटनाओं में वांछित सलैया थाना के उधम बिगहा गांव से गुप्ता यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली संगठन के लिए कार्य करता है। रफीगंज थाना के रामपुर सोनबरसा के बधार के पास से कई नक्सली पकड़े गए थे परंतु गुप्ता यादव फरार हो गया था। इसका साथी लक्ष्मण यादव उर्फ सिपाही एवं जितेंद्र यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा था। दोनों को लेवी लेने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से भाकपा माओवादी का लेवी रसीद बरामद हुआ था। मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बताया कि गिरफ्तार नक्सली पहले से भी कई कांडों में फरार चल रहा था। नक्सली गुप्ता की गिरफ्तारी पुलिस के लिए उल्लेखनीय सफलता मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी