निबंधन करा पैक्सों में धान बेचें किसान : रामनंदन

धान अधिप्राप्ति को लेकर इटवां पंचायत के खुटहन गांव स्थित पैक्स गोदाम के पास बुधवार को इटवां पैक्स के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 04:51 PM (IST)
निबंधन करा पैक्सों में धान 
बेचें किसान : रामनंदन
निबंधन करा पैक्सों में धान बेचें किसान : रामनंदन

धान अधिप्राप्ति को लेकर इटवां पंचायत के खुटहन गांव स्थित पैक्स गोदाम के पास बुधवार को इटवां पैक्स के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने की।

उन्होंने निर्वाचित पैक्स सदस्यों को बधाई दी। पैक्स के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि पैक्स किसानों के विकास के लिए एक बेहतर माध्यम है। हमलोगों का कर्तव्य है कि किसानों से सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति से लेकर उनके विकास के लिए कदम कदम पर तैयार रहें, क्योंकि जब तक हमलोग सक्रिय नहीं रहेंगे पैक्स से उन्हें शत-प्रतिशत लाभ नहीं मिल सकेगा। धान क्रय शुरू हो चुकी है। निबंधन कराकर पैक्सों में किसान अपना धान दें। बीसीओ धर्मेंद्र कुमार ने धान अधिप्राप्ति से लेकर पैक्सों के विभिन्न कार्यो के बारे में निर्देश दिया। बताया कि सरकार ने वर्ष 2019-20 में धान अधिप्राप्ति के लिए ए-ग्रेड का धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल एवं बी-ग्रेड का 1815 रुपये की दर से मूल्य का निर्धारण किया है। किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदारी की जाएगी। किसानों को दिए जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी। पैक्स प्रबंधक जितेंद्र कुमार, सदस्य नागेश्वर प्रसाद, पार्वती देवी, रामदेव ठाकुर, कृष्णा प्रसाद, बेदानी देवी, श्याम सुंदरी देवी, देवेंद्र सिंह,मनोज साव, राजेंद्र राम उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी