जदयू की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा

औरंगाबाद। जदयू कार्यालय हसपुरा में रविवार को कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 07:12 PM (IST)
जदयू की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा
जदयू की बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा

औरंगाबाद। जदयू कार्यालय हसपुरा में रविवार को कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रसाद ¨सह संचालन धुसरी पंचायत के मुखिया संतोष शर्मा ने किया। पार्टी के विकास से लेकर लोकसभा चुनाव की चर्चा की गई। पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ गई है। इसकी तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। गांव के घरों में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों तथा चल रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। कहा राजग गठबंधन की सरकार में गांव का सर्वांगीण विकास हो रहा है। गांधी जी के सपना को नीतीश कुमार पूरा कर दिखाया है। यह बात जनता जानने लगी है। धर्म व जाति से ऊपर उठकर नीतीश कुमार ने काम किया है उसका फल चुनाव में अवश्य मिलेगा। पंचायत को सशक्त बनाकर उसका विकास के लिए कार्य कर नीतीश कुमार ने सराहनीय काम किया है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। पहलवान ¨सह, परमानंद ठाकुर, नारायण शर्मा, जयनारायण ¨सह, विद्यानंद ¨सह, राजीव रंजन, पंसस रामजीत राम, इंद्रदेव कुशवाहा, सुमित्रानंदन पंत, प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान, रामजीत ¨सह, सूर्यदेयाल मेहता, अरमान अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, संजीत कुमार,गुड्डु पासवान, सत्यप्रकाश, गनौरी पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी