कुटुंबागढ़ पर नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन

औरंगाबाद। सोमवार को पीओ योगेंद्र कुमार ¨सह, मुखिया कुमारी सावित्री ¨सह, पंचायत समिति सदस्य च

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 05:52 PM (IST)
कुटुंबागढ़ पर नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन
कुटुंबागढ़ पर नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन

औरंगाबाद। सोमवार को पीओ योगेंद्र कुमार ¨सह, मुखिया कुमारी सावित्री ¨सह, पंचायत समिति सदस्य चुनमुन कुमार ¨सह, उपमुखिया सुनील साव, वार्ड सदस्य मीना देवी और पंचायत रोजगार सेवक भूपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर मुखिया और वार्ड सदस्य ने छठ घाट का पूजन किया। छठ घाट के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। विदित हो कि बीते वर्ष यहां तालाब की खुदाई हुई थी। परंतु घाट निर्मित नहीं होने के कारण छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। परेशानी को देखते हुए स्थानीय मुखिया ने छठ घाट का निर्माण जोर शोर से शुरू कराया। छठ व्रत के अवसर पर घाट निर्माण पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने मुखिया, पीओ और पीआरएस को धन्यवाद दिया है। यह निर्माण मनरेगा योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग साढ़े नौ लाख रुपये है। मुखिया प्रतिनिधि विनोद मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय पासवान, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू, अर¨वद ¨सह, पंकज गुप्ता, रोहित कश्यप, वीरेंद्र तिवारी, दशरथ कश्यप, नीरज पांडेय, शिवानंद दुबे, रामनाथ साव, आनंद मोहन पासवान, वीरेंद्र ¨सह, कैलाश महतो, अबुल खैर, अशोक मेहता, पप्पू खान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी