गजना महोत्सव में प्रतियोगिता आयोजित

औरंगाबाद। गजना महोत्सव के तीसरे दिन अनुग्रह नारायण स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ी, कलाकारों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 05:46 PM (IST)
गजना महोत्सव में प्रतियोगिता आयोजित
गजना महोत्सव में प्रतियोगिता आयोजित

औरंगाबाद। गजना महोत्सव के तीसरे दिन अनुग्रह नारायण स्टेडियम में स्थानीय खिलाड़ी, कलाकारों एवं स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व समिति के द्वारा सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत रखने हेतु शहीद शोहदा बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली, क्विज, चित्रकला, रस्साकशी एवं कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नवीनगर, दूसरे स्थान पर औरंगाबाद एवं तीसरे स्थान पर टंडवा थाना के कांडी गांव के खिलाड़ी रहे। रविवार रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्याम बिहारी ¨सह, आयोजन समिति के सिद्धेश्वर विद्यार्थी, अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ¨सह, सचिव आमोद कुमार चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार बॉस, महोत्सव के संस्थापक सदस्य पूर्व जिला पार्षद हरिराम, मुस्ताक अहमद, सत्येंद्र ¨सह, शंकर प्रसाद, रामजीत शर्मा, राजकुमार रजक, अरुण कुमार द्विवेदी, दरगाही प्रसाद उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी