आज भूख हड़ताल पर जाएंगे वार्ड सदस्य व पंच

अरवल। अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य एवं पंच संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के आह्वान पर जिले के सभी वार्ड सदस्य तथा पंच आठ फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 12:50 AM (IST)
आज भूख हड़ताल पर जाएंगे वार्ड सदस्य व पंच
आज भूख हड़ताल पर जाएंगे वार्ड सदस्य व पंच

अरवल। अपनी मांगों पर जोर डाले जाने के उद्देश्य से बिहार प्रदेश वार्ड सदस्य एवं पंच संघ सह लोकतंत्र रक्षा अभियान समिति के आह्वान पर जिले के सभी वार्ड सदस्य तथा पंच आठ फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान वे लोग समाहरणालय के समक्ष धरना भी देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क के जरिए सभी वार्ड सदस्यों तथा पंचों से भूख हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान वे लोग नगवां, पुरैनिया, इमामगंज, परियारी, मुरारी, दोर्रा, गरपी,नरगा तथा खजूरी आदि गांवों में गए। कलेर प्रखंड में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामाश्रय दास के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।उसरी, घेवई, इंजोर, करमचे बिगहा, बलिदाद, पाठक बिगहा, खैरा तथा महेंदिया में संचालित जनसंपर्क में उनलोगों ने कहा कि वार्ड सदस्यों को 15 हजार नियमित वेतन, आठ सौ रूपए मासिक भत्ता, तीन सौ रूपए यात्रा भत्ता,आजीवन पेंशन, मुखिया-सरपंच के एकल पद को समाप्त करने, मुखिया, पंचायत सचिव एवं आवास सहायक की मनमानी पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। जनसंपर्क अभियान में राहुल कुमार, शिवदत पासवान, राजेश कुमार, अर्जुन दास तथा सुजीत कुमार आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी