कन्या उत्थान योजना की राशि से विवाहित छात्राएं वंचित

अररिया। इंटरमीडिएट में पढ़ रहीं 315 छात्राओं की शादी कर दी गई है। इन छात्राओं को क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:31 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:31 PM (IST)
कन्या उत्थान योजना की राशि से विवाहित छात्राएं वंचित
कन्या उत्थान योजना की राशि से विवाहित छात्राएं वंचित

अररिया। इंटरमीडिएट में पढ़ रहीं 315 छात्राओं की शादी कर दी गई है। इन छात्राओं को कन्या उत्थान योजना से वंचित कर दिया गया है। वहीं 4,362 छात्राओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि शिक्षा विभाग के द्वारा भेजी जा रही है। इसके लिए विवाहित छात्राएं नहीं अपितु वह समुदाय जिम्मेदार है जिसने 18 वर्ष की आयु से पहले छात्राओं की शादी कर दी है। ऐसे समुदाय के विचार को हमें बदलना है जो शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। यह बात एलएस प्लस टू स्कूल, पलासी पटेगना के प्राचार्य एवं कोऑर्डिनेटर बालकृष्ण मिश्रा ने कहीं। वे रविवार को शिक्षा और समुदाय विषय पर आयोजित परिचर्चा में बोल रहे थे। इससे पहले अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत लक्ष्मेश्वर ¨सघेश्वर हाई स्कूल पलासी पटेगना में सरकारी एवं गैर सरकारी अप्रशिक्षित प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षा में सुधार को लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रशिक्षण में आज का विषय गंभीर है। शिक्षा से समुदाय के विचारों को बदला जा सकता है। हर घर में शौचालय और स्वच्छता अभियान भी खुले में शौच जाने वाले समुदाय के विचार कोबदलने का सामाजिक अभियान है। हम शिक्षकों का भी दायित्वों है कि शिक्षा के माध्यम से समुदाय के विचारों को राष्ट्रहित जोड़े। शिक्षा के माध्यम से समुदाय के विचारों उत्कृष्ट बनाने वाला ही सच्चे अर्थों में शिक्षक है। गौरतलब है कि इससे पहले क्रम से दो वर्ग कक्षों में विभक्त में 200 प्रशिक्षु शिक्षकों ने शिक्षा और समुदाय विषय पर आयोजित परिचर्चा में भाग लिया और कहा कि समुदाय का सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन शिक्षा के माध्यम से भी संभव है। वहीं परिचर्चा संचालन में आरपी महानंद झा, मोहम्मद एच. अहमद, मोहम्मद शकील शम्स, अरुण कुमार झा ,अमित कुमार, प्रमोद कुमार, रवि रंजन भारती एवं मेंटर गौतम कुमार एवं सुधा कुमारी ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी