सेंधमारी कर जेवरात सहित 75 हजार के सामान की चोरी

अररिया। महलगांव थाना क्षेत्र की कुरसेल पंचायत अंतर्गत बलुवा गांव में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 12:28 AM (IST)
सेंधमारी कर जेवरात सहित 75 हजार के सामान की चोरी
सेंधमारी कर जेवरात सहित 75 हजार के सामान की चोरी

अररिया। महलगांव थाना क्षेत्र की कुरसेल पंचायत अंतर्गत बलुवा गांव में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने सुरेन यादव के घर से जेवरात सहित 75 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी ने महलगांव थाना को घटना की सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर सूचना मिलते ही महलगांव पुलिस बलुवा पहुंचकर छानबीन की एवं गृहस्वामी से घटना के सिलसिले में पूछताछ भी की। गृहस्वामी ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात में बारिश हो रही थी। सुबह उठने पर देखा कि घर में रोशनी आ रही है। देखा तो सेंधमारी कर चोरों ने सारा सामान गायब कर दिया। तहकीकात करने पर पता चला कि चांदी के जेवरात सहित नकद व अन्य बहुमूल्य सामग्री गायब है। पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी