Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया: तेगछिया की रमा भारती ने जिले का नाम किया रौशन, इंटर साइंस परीक्षा में राज्य में 5वां स्थान किया हासिल

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 06:07 PM (IST)

    Topper Rama Bharti जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तेगछिया गांव निवासी असम में रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत शशि कुमार सिंह व आंगनबाड़ी सहायिका स ...और पढ़ें

    Hero Image
    इंटर साइंस में जिले का दबदबा फिर एक बार बना रहा।

    ताराबाड़ी (अररिया), संवाद सूत्र: इंटर साइंस में जिले का दबदबा फिर एक बार बना रहा। इस बार जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तेगछिया गांव निवासी असम में रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत शशि कुमार सिंह व आंगनबाड़ी सहायिका सुषमा देवी की पुत्री रामा भारती ने इंटर साइंस में राज्य भर में पांचवां स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रमा भारती अररिया प्रखंड के प्लस टू एलएस उच्च विद्यालय पलासी पटेगना की छात्रा है। रमा को भौतिकी में 94 अंक, रसायन शास्त्र में 93 अंक, जीव विज्ञान में 93 अंक, जबकि अतिरिक्त विषय गणित में 85 अंक एवं अनिवार्य विषय अंग्रेजी में 94 अंक, हिंदी में 95 अंक प्राप्त हुए हैं।

    रमा भारती की इस कामयाबी से जिलेभर के लोग गदगद हैं। विदित हो कि रमा भारती अररिया प्रखंड के प्लस टू उच्च विधालय पलासी पटेगना से ही मैट्रिक में स्टेट में नौंवीं रैंक लाई थी। पैतृक गांव किस्मत खवासपुर पंचायत के तेगछिया गांव में जश्न का माहौल बना है।