शराब आपूर्ति मामले का आरोपित गिरफ्तार

संसू. जोकीहाट (अररिया) जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना पंचायत अंतर्गत यादव टोला के रवीन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 07:17 PM (IST)
शराब आपूर्ति मामले का आरोपित गिरफ्तार
शराब आपूर्ति मामले का आरोपित गिरफ्तार

संसू., जोकीहाट, (अररिया): जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना पंचायत अंतर्गत यादव टोला के रवीन यादव, पिता नागेश्वर यादव कांड 363/19 नामजद आरोपित को जोकीहाट के अनि अशोक कुमार यादव ने गिरफ्तार कर लिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। गौरतलब है कि संजय भगत की पान दुकान से केन बीयर 28 पीस बरामद किया था। दुकानदार संजय भगत ने रवीन सहित अन्य आरोपितों का नाम पुलिस को बताया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। जोकीहाट थाना कांड संख्या271/17 में भी रवीन जेल की हवा खा चुका है।

chat bot
आपका साथी