Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 4V में क्या है अंतर, कौन-सी बाइक कितनी दमदार

2023 Bajaj Pulsar NS160 vs TVS Apache RTR 160 4V हाल के दिनों में मार्केट में Pulsar NS160 और Pulsar NS200 को अपडेट किया गया है। इसका मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V से है। आज हम इन दोनों बाइक्स के बीच की तुलना लेकर आए हैं। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 09:05 PM (IST)
Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 4V में क्या है अंतर, कौन-सी बाइक कितनी दमदार
2023 Bajaj Pulsar NS160 vs TVS Apache RTR 160 4V दोनों में कितना बदलाव

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हाल के दिनों में Pulsar NS160 और Pulsar NS200 को अपडेट किया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में नई जनरेशन की पल्सर के साथ एनएस लाइन-अप को जारी रखा है। इंडियन मार्केट में Bajaj Pulsar NS160 की टक्कर TVS Apache RTR 160 4V से है। 

2023 Bajaj Pulsar NS160 vs TVS Apache RTR 160 4V लुक्स

कंपनी ने पल्सर NS160 के डिजाइन को अपडेट नहीं किया है। यह अभी भी अपने आक्रामक नग्न स्ट्रीट फाइटर डिजाइन के साथ ही आती है। हालांकि, 2023 के लिए NS160 को एक नई एबोनी ब्लैक पेंट स्कीम में सेल किया जाएगा। दूसरी ओर, Apache RTR 160 4V में भी नेकेड स्ट्रीटफाइटर डिजाइन है। इसके अलावा, यह एलईडी लाइटिंग के कारण अधिक दमदार दिखती है।

2023 Bajaj Pulsar NS160 vs TVS Apache RTR 160 4V  इंजन

Bajaj Pulsar NS160 17.03 बीएचपी और 14.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दूसरी ओर TVS Apache RTR 160 4V का इंजन स्पोर्ट मोड में 17.31 बीएचपी और 14.73 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों मोटरसाइकिल ऑयल कूलिंग का इस्तेमाल करती हैं और ये 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती हैं। अपाचे 15.42 बीएचपी और 14.14 एनएम का टॉर्क जनरेट करती हैं।

 Apache RTR 160 4V LED लाइटिंग, राइडिंग मोड्स, सिंगल-चैनल ABS, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फेदर टच स्टार्ट के साथ आती है।

दोनों बाइक्स का हार्डवेयर

पल्सर NS160 अब फ्रंट में 33 मिमी अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक से लैस है। मोटरसाइकिल के फ्रेम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ब्रेकिंग के तौर पर इसमें आगे 300 मिमी डिस्क और पीछे 230 मिमी डिस्क मिलता है।

TVS Apache RTR 200 4V में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डबल क्रैडल चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। ब्रेकिंग ड्यूटी 270 मिमी पेटल डिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक या 200 मिमी पेटल डिस्क ब्रेक है।

2023 Bajaj Pulsar NS160 vs TVS Apache RTR 160 4V  कीमत

भारतीय बाजार में पल्सर NS160 की कीमत 1.35 लाख रुपये है, जबकि वेरिएंट के आधार पर TVS Apache RTR 160 4V की कीमत 1.23 लाख रुपये से 1.45 लाख रुपये के बीच है। आपको बता दें ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

chat bot
आपका साथी