MV Agusta Turismo Veloce 800 भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 18.99 लाख

Motoroyale Kinetic ने भारत में MV Agusta Turismo Veloce 800 एडवेंचर टूअरर मटोरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 01:14 PM (IST)
MV Agusta Turismo Veloce 800 भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 18.99 लाख
MV Agusta Turismo Veloce 800 भारत में हुई लॉन्च, कीमत Rs 18.99 लाख

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Motoroyale Kinetic ने भारत में MV Agusta Turismo Veloce 800 एडवेंचर टूअरर मटोरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। ये बाइक MV Agusta ब्रांड की पहली टूअरर बाइक है और इसे कंपनी ने नवी मुंबई में काइनेटिक के लेटेस्ट मोटोरॉयस शोरूम में लॉन्च किया है। वैश्विक बाजार में कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स - Turismo Veloce 800, Turismo Veloce 800 Lusso, Turismo Veloce 800 Lusso SCS और Turismo Veloce RC SCS में उतारा हुआ है। हालांकि, भारत में ये सिर्फ XX विकल्प के साथ उतारी गई है। भारत में नई MV Agusta Turismo Veloce 800 का मुकाबला Triumph Tiger 800 और Ducati Multistrada 950 से होगा।

MV Agusta Turismo Veloce 800 में शार्प और आक्रामक डिजाइन दिया गया है और इसमें प्रीमियम फिट और फिनिश दी गई है। बाइक में कई सिग्नेचर स्टाइलिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जो कि दूसरे MV Agusta मॉडल्स जैसे लगते हैँ। इसके अलावा बाइक में ट्रिपल-पाइप एग्जॉस्ट दिया गया है, जो कि Brutale 800 से प्रेरित है। बाइक में LED हेडलैंप, हैंड गार्ड्स के साथ बिल्ट-इन इंडीकेटर्स और LED टेललैंप दिया गया है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर बाइक में 798cc, इन-लाइन थ्री-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 10,150 rpm पर 110 bhp की पावर और 7,100 rpm पर 80 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक स्टैंडर्ड क्विक शिफ्टर से लैस है।

ये भी पढ़ें:

Maruti ने अपनी Ciaz और Ertiga के ज्यादा माइलेज देने वाले मॉडल किए बंद

मोदी सरकार ऑटो इंडस्ट्री को दे सकती है एक और बूस्ट, दूर होगी सुस्ती

chat bot
आपका साथी