Move to Jagran APP

बेहतरीन फीचर्स के साथ कल लॉन्‍च होगी Mahindra XUV 3XO, जानें पूरी डिटेल

SUV बनाने वाली भारतीय कंपनी Mahindra की ओर से 29 अप्रैल 2024 को नई एसयूवी के तौर पर XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी सोशल मीडिया पर SUV से जुड़े कई फीचर्स की जानकारी दे चुकी है। Mahindra की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेगमेंट में आने वाली XUV 3XO एसयूवी में किस तरह की खूबियों को दिया जाएगा। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Sun, 28 Apr 2024 11:59 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 11:59 AM (IST)
Mahindra की ओर से कल XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कल नई एसयूवी (Mahindra XUV 3Xo) को लाने की तैयारी हो चुकी है। कंपनी नई एसयूवी में किस तरह के फीचर्स को देने की तैयारी कर रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

loksabha election banner

कल लॉन्‍च होगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी XUV 3X0 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से नई एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले कई टीजर जारी किए हैं, जिसमें एसयूवी से जुड़े कई फीचर्स की जानकारी को दिया गया था।

टीजर से मिली यह जानकारी

अब तक कंपनी की ओर से Mahindra XUV 3XO से जुड़े करीब छह टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें कंपनी की ओर से इसके कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। इन टीजर में दिखाया गया है कि Mahindra XUV 3XO में बेहतरीन साउंड सिस्‍टम, सेगमेंट में सबसे बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, Harman Kardon के सात स्‍पीकर वाले ऑडियो सिस्‍टम, रिमोट क्‍लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर्स को देगी। इसके साथ ही एसयूवी में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- July 2024 में पेश होगी Land Rover Defender OCTA, जानें क्‍या होंगी खूबियां

ये फीचर्स भी होंगे ऑफर

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO में ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर दिया जाएगा, जिसमें पियानो ब्‍लैक फिनिश का उपयोग किया गया है। इसमें रियर स्‍पॉयलर, वेंटिलेटिड सीट्स, इंटीरियर में क्रोम कलर की सीट्स के साथ ही ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ सिल्‍वर इंसर्ट्स, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे कुछ फीचर्स को दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से यह भी बताया गया है कि इनमें से कुछ फीचर्स को एसयूवी के कुछ ही वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा।

किस सेगमेंट में आएगी Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा अपनी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर XUV 3XO को भारतीय बाजार में 29 अप्रैल 2024 को लॉन्‍च करेगी। जिससे यह नई एसयूवी बाजार में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्‍सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्‍यू जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को तगड़ी चुनौती देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.