हीरो एक्सट्रीम 200R भारत में हुई लॉन्च, अप्रैल में होगा कीमत का खुलासा

हीरो एक्सट्रीम 200R भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Tue, 30 Jan 2018 12:56 PM (IST) Updated:Tue, 06 Feb 2018 07:49 PM (IST)
हीरो एक्सट्रीम 200R भारत में हुई लॉन्च, अप्रैल में होगा कीमत का खुलासा
हीरो एक्सट्रीम 200R भारत में हुई लॉन्च, अप्रैल में होगा कीमत का खुलासा

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई परफॉर्मेंस बाइक एक्सट्रीम 200R को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2016 एक्सट्रीम 200S नाम से पेश किया गया था। कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान इस बाइक की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हीरो इस बाइक की कीमत अप्रैल 2018 में बताएगी। जानकारों की माने तो एक्सट्रीम 200R हीरो की अब तक दमदार बाइक मानी जा रही है और यह 200cc इंजन के साथ आई है।

फीचर्स के तौर पर कंपनी ने नई हीरो एक्सट्रीम 200R में LED DRL, LED टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर डिजिटल पार्ट, एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 37mm टेलेस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क और रियर में 8-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं। कंपनी ने ब्रेकिंग के तौर पर फ्रंट में 276mm डिस्क ब्रेक और रियर में 220mm डिस्क ब्रेक दिए हैं। सेफ्टी के तौर पर कंपनी ने बाइक में सिंगल-चैनल ABS ऑप्शन दिया है। बाइक की सबसे खास बात यह कि कंपनी ने पहली बार इसमें रेडियल टायर्स दिए हैं। बाइक का वजन 146kg है।

हीरो एक्सट्रीम 200R में 200cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इंजन 8000rpm पर 18.4bhp की पावर और 6500rpm पर 17.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है।

chat bot
आपका साथी